बिंदकी: जोनिहा कस्बे के निकट ईंट भट्ठा के समीप युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे की निकट ईंट भट्ठा के समीप सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को एक युवक लकी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र ननका निवासी ग्राम डीघ कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह 7 बजे लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मृतक के माता-पिता ईंट भट्ठा में मजदूरी करते है।