बिंदकी: बिंदकी कस्बे के सराफा बाजार स्थित शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव पर हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के सराफा बाजार स्थित शिव मंदिर तथा शनि देव मंदिर परिसर में शिव मंदिर के वार्षिक उत्सव पर हवन पूजन के उपरांत सोमवार को दिन में करीब 2:00 से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव तथा भगवान शनि देव की पूजा किया और प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद पाया।