बिंदकी: लाला का पुरवा गांव में शराब पीने के पैसे को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के लाला पुरवा गांव में रामकरन से गांव के ही तीन लोग शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे थे। पैसा ना देने पर मारपीट का प्रयास किया गया। रामकरन की मां शिव देवी उम्र 45 वर्ष ने बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ तीनों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने सोमवार को दिन में 2 बजे महिला का मेडिकल कराया और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।