बिंदकी: बिंदकी-खजुहा मार्ग पर रजीपुर मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-खजुहा मार्ग में रजीपुर मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम करीब 6:30 बजे दो बाइक में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक में सवार हिमांशु निवासी मोहल्ला लाहौरी कस्बा बिंदकी घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक में सवार सत्य प्रकाश, अवधेश तथा दीपू तीनों निवासी ग्राम दादन खेड़ा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर घायल हुए।