आबू रोड: आबूरोड बस स्टैंड पर यात्री और चालक के बीच विवाद, शराब के नशे में यात्री को उतारने पर हुआ हंगामा
आबूरोड बस स्टैंड पर जालौर से सूरत की ओर जा रही गुजरात रोडवेज बस में सवार एक यात्री और चालक के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यात्री शराब के नशे में बस में सफर कर रहा था, जिसे उतारने के दौरान चालक से उसकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर चालक ने यात्री के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास