भीलवाड़ा: बापूनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, भांजा घर पहुंचा तो रस्सी के सहारे लटका मिला मामा, पुलिस जुटी जांच में
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के बापूनगर में एक 39 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका भांजा किसी काम से मामा के घर पहुंचा। घर के अंदर मामा को रस्सी के सहारे लटका देख उसके होश उड़ गए। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।