मखदुमपुर: प्रखंड के टेहटा बाजार सहित अन्य जगहों पर मनाया गया चारु मजूमदार का 52वां शहादत दिवस
रविवार को प्रखंड के कई जगहों पर भाकपा माले पार्टी के संस्थापक चारु मंजुमदार की 52वां शहादत दिवस मनाया गया ।साथ ही कार्यकर्ताओ ने पार्टी का 50 वां स्थापना दिवस भी मनाया ।मौके पर पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया एवं कॉमरेड मजूमदार को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रशांत शर्मा बच्चू दास समेत कई लोग मौजूद थे।