उधवा: उधवा में बीडीओ ने 80 महिला किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र में मंगलवार को राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत विभिन्न पंचायतों की 80 महिला किसान सदस्यों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को तिलहन की खेती के प्रति प्रोत्साहित करना,सरसों के उत्पादन में वृद्धि करना तथा उनकी आमदनी बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।