🚨 श्रीनगर-पौड़ी राजमार्ग पर हॉटमिक्स प्लांट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खण्डाह के समीप संचालित हॉटमिक्स प्लांट पर नियमों की अनदेखी कर संचालन किए जाने का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट से निकलने वाले धुएं, धूल और प्रदूषण से आसपास के गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्रीनगर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन के लिए भी मजबूर होंगे।
#SrinagarGarhwal #PauriGarhwal #HotmixPlant #Khandaah #GarhwalNews #UttarakhandNews
Pauri, Garhwal | Jun 10, 2026