कैथल: गांव खुराना के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवक घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव खुराना के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव बदसूई निवासी प्रिंस ने सदर थाने में शिकायत दी कि वह अपने जानकार अजय व मामूराम के साथ बाइक पर जा रहा था की तभी अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया।