कैथल: चुनाव आयोग ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व स्लोगन दिया है: जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय लोकतंत्र की अलग पहचान स्थापित है। भारत में चुनाव को पर्व की तरह मनाया जाता है और इस बार तो चुनाव आयोग ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व स्लोगन भी दिया है। प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नही।