कैथल: कैथल और पंजाब पुलिस तथा क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ इंटर स्टेट तालमेल बैठक का आयोजन किया गया
गुहला थाना में कैथल और पंजाब पुलिस तथा क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ इंटर स्टेट तालमेल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरियाणा सीमा से लगने वाले पंजाब के जिलों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर लोकसभा चुनाव और अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर चर्चा की।पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने कैथल से जानकारी दी।