कैथल: गांव भागल में चरित्र पर शक करने को लेकर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, घायल महिला PGI चंडीगढ़ रेफर
चीका थाना क्षेत्र के गांव भागल में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी के सिर पर कई वार किए। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।