पोड़ैयाहाट: एमपी-एमएलए कोर्ट दुमका ने विधायक प्रदीप यादव को सुनाई एक वर्ष की कारावास की सजा
एमपी-एमएलए कोर्ट दुमका की विशेष अदालत ने सोमवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को एक वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।विधायक हाई कोर्ट रांची में अपील करेंगे। करीब 16 वर्ष पुराने सड़क जाम मामले में पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को भादवि की धारा 225 के तहत एक वर्ष के कैद की सजा सुनाई गई है। हालांकि उन्हें सशर्त जमानत मिल गई है।