गोरखपुर: सिविल लाइन स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर स्वास्थ्य विभाग ने हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई
महानगर का सिविल लाइन स्थित कालेपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर समुदाय के लिए वरदान साबित हो रहा है। महंगे निजी अस्पतालों के बीच स्थित इस सरकारी केंद्र पर स्वास्थ्य संबंधी सभी प्राथमिक जांच, परामर्श और इलाज की सुविधा सरकारी खर्चे पर उपलब्ध है। सीमित मानव संसाधन के साथ केंद्र की प्रभारी डॉ राजश्री प्रवीन प्रतिदिन औसतन तीस से चालीस मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं।