गोरखपुर: इमामबाड़ा स्टेट में नखास चौकी इंचार्ज ने लावारिस गाड़ी और सामाजिक तत्वों की चेकिंग कर दी हिदायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा स्टेट में पिछले कई दिनों से लावारिस वाहन खड़ी की जा रही थी और वहां पर असामाजिक तत्वों का इकट्ठा होने की सूचना नखास चौकी इंचार्ज राकेश सिंह को मिली, चौकी इंचार्ज ने अपने हमराह सिपाहियों के साथ पहुंचे,चौकी इंचार्ज ने इमामबाड़ा परिसर में खड़ी लावारिस वाहनो का चालान किया। बेवजह घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी।