गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर, रामपुर नयागांव में पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बीते दिनों मामूली विवाद के बाद गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाले शाहपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सरफराज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव में एसओजी और गोरखनाथ पुलिस ने संयुक्त रूप से सरफराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है।