गोरखपुर: गोरखपुर जंक्शन के गेट नंबर 1 से चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर जंक्शन के गेट नंबर 1 के पास से सौरभ नाम के एक युवक को चोरी की एक मोबाइल के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मोबाइल बीते दिनों गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में यात्री से चोरी की थी। उसने बताया कि वह मोबाइल चोरी करके चलते-फिरते किसी को बेच देता है और अपना खर्च चलता है।