महुली में पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
संत कबीर नगर: जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काली जगदीशपुर निवासी सुजीत कुमार चौधरी ने अपनी पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी संत कबीर नगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के मनीष, राजू, जयचंद, अंकित सहित अन्य लोगों द्वारा उसकी पुश्तैनी बैनामा की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर भी कब्जा करने का प्रयास जारी है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुजीत कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।