अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में विनोद राय का भव्य अभिनंदन, बुल्डोजर से हुई पुष्पवर्षा
संतकबीरनगर के डीघा बाईपास पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
इस स्वागत समारोह का नेतृत्व सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया। हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए भाजपा के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभूनाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने विनोद राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियां एवं योजनाएं जन-जन तक और प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने भव्य स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडे, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदन पाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा, चंद्रचूड़ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।