मारुति नंदन पाठक की अगुवाई में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का युवाओं ने किया भव्य स्वागत
संत कबीर नगर में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का युवाओं एवं छात्र नेताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मारुति नंदन पाठक ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुभम राय (एकमा), आशुतोष राय, अनूप भारती, बंटी पाठक, ऋषभ सिंह (बनकटिया), शुभम राय (विधियानी) सहित अनेक युवा कार्यकर्ता एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।