संत कबीर नगर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, विधायक गणेश चौहान बोले— संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
संत कबीर नगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत किया गया। धनघटा विधायक गणेश चौहान ने बंगला ताल के पास ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान विधायक गणेश चौहान ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत किया। वहीं, इस आत्मीय स्वागत से विनोद राय भी बेहद प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं ने