पातेपुर: तीसीऔता पुलिस ने नीलोरुकुंदपुर गांव से 41.99 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
तीसीऔता थाना की पुलिस ने नीलोरूकुंदपुर गांव से एक मादक पदार्थ स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके पास से 41.99 ग्राम स्मैक बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर डभैच्छ गांव निवासी अमरेश गिरी का पुत्र अश्वनी कुमार उर्फ गांधी है। यह जानकारी महुआ SDPO संजीव कुमार ने मंगलवार की शाम 4 बजे मीडिया को दी। बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।