बहराइच: नवागढ़ी घसियारीपुरा में चोरों ने मां-बेटे पर किया हमला, चोरी का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी
नवागढ़ी घसियारीपुरा में राजकुमार पांडे के घर में दीवार फांदकर चोर घुस गए। उन्होंने गैस सिलेंडर उठाने का प्रयास किया। घर में मौजूद गीता देवी ने जब विरोध किया तो चोरों ने उन पर हमला कर दिया। मां की चीख सुनकर बेटा राज दौड़कर आंगन में आया तो चोरों ने उस पर भी वार किया और अलमारी की चाबी मांगी। इस के बाद चोर भाग गए। इस घटना में पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।