बहराइच: बहराइच जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 321 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ
बहराइच जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गेंदघर परिसर बहराइच में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 321 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम में 40 मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ तथा 281 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के तहत संपन्न कराया गया।