बहराइच: बंजारी मोड़ के पास LIC एजेंट पर दबंग ने चाकू से कई बार वार किया, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ के पास जयसवाल गली में दबंग युवक ने LIC एजेंट पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने मंगलवार को बताया घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।