बहराइच: मिर्जापुर के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, हादसे में भाभी की हुई मौत, देवर घायल
जिले में पिंकी देवी जो गोंडियनपुरवा थाना खैरीघाट की रहने वाली हैं। यह अपने देवर के साथ सोमवार को स्कूटी पर बैठकर बहराइच की तरफ आ रही थी। तभी रामगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं देवर शिवराज घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।