प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के चिलबिला में नाबालिक को दी गई तालिबानी सजा, दबंगों ने बंधक बनाकर लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
नगर कोतवाली के चिलबिला में एक नाबालिक को तालिबानी सजा दी गई। गुरुवार सुबह 7:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दबंगों द्वारा नाबालिक को पहले तो बंधक बनाया गया और उसकी लाठी और डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई। नाबालिक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीना। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।