प्रतापगढ़: हरपुर सौंध प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कक्षा में सोने का वीडियो हुआ वायरल, की गई शिकायत
प्राथमिक विद्यालय हरपुर सौंध के प्रबंध समिति के अध्यक्ष संगम लाल पटेल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि प्राथमिक विद्यालय में 1 अक्टूबर मंगलवार को प्रधानाध्यापक राकेश कुमार 9:बजे पहुंचे और अपने किसी साथी के साथ बाजार चले गए। वापस लौटने पर वह झूमते हुए विद्यालय आए। ऐसा लग रहा था कि वह शराब के नशे में थे।