प्रतापगढ़: कोडरी गांव में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव की मालती मौर्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि पड़ोसी उसके घर के सामने गड्ढा खोदकर गंदगी डाल रहे थे। बुधवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे घर अपने घर की गंदगी विपक्षी जब गड्ढे में डाल रहे थे तो उसने विरोध किया। विरोध करने पर उसे जमकर मारा पीटा। घायल महिला शाम करीब 5 बजे थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।