प्रतापगढ़: कोतवाली देहात में आगामी त्यौहारों को लेकर एएसपी पूर्वी ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की पीस कमेटी की बैठक
कोतवाली देहात में बुधवार के दिन शाम 3 बजे एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने आगामी त्यौहारों को लेकर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की है। उपस्थित सभी से त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के सहयोग की अपील की गई और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।