प्रतापगढ़: अफीम कोठी सभागार में जिलाधिकारी ने किया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन, कर्मचारियों को दिलाई शपथ
शहर के अफीम कोठी सभागार में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का बुधवार 3:00 बजे जिलाधिकारी ने समापन कर दिया। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वयं भी शपथ ग्रहण किया । सीडीओ के अलावा डीडीओ और तमाम कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।