बक्सर: जिले में ईद पर सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त, 115 मजिस्ट्रेट तैनात
Buxar, Buxar | Mar 31, 2025 ईद को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। जिले के विभिन्न मस्जिदों के पास मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के जवान तैनात रहे सुबह से हीं मजिस्ट्रेट वह पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच चुके थे। एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा पल पल की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। बता दें कि ईद को लेकर जिले में 115 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।