हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और NHAI की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और आसपास किए गए अवैध कब्जों को JCB की मदद से हटाया गया। टीम ने संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर यातायात बाधित करने और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।