नावानगर: सरस्वती पूजा को लेकर सोनवर्षा ओपी में शांति समिति की बैठक
सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को सोनवर्षा ओपी में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य लोग, पूजा समिति सदस्य एवं डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओपीध्यक्ष निशा रानी ने सरस्वती पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने, डीजे पर प्रतिबंध समेत कई दिशा निर्देश दिए। पूजा समितियों को लाइसेंस लेने पर जोर दिया।