टीकमगढ़: उत्तमपुरा गांव में पेट के दर्द से परेशान होकर महिला ने डीजल का किया सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तमपुरा गांव में रविवार को एक महिला ने डीजल का सेवन कर लिया। विमला आदिवासी के परिजनों ने बताया की महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने पेट के दर्द से परेशान होकर अपने ही घर में डीजल का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए जहां उपचार किया जा रहा है।