टीकमगढ़: टीकमगढ़ के गोंगाबेर हनुमान मंदिर में महंत की चादरपोशी, टीकमगढ़ जिले के साधु संत हुए शामिल
टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर सागर रोड स्थित प्रसिद्ध गोंगाबेर हनुमान मंदिर में नए महंत की चादरपोसी की गई। इस मौके पर जिले भर के साधु संत और श्रद्धालु शामिल हुए। बताया गया की 6 महीने पहले मंदिर के महंत चित्रकोटि महाराज का निधन हो गया था। उनके स्वर्गवास के बाद हरिकृष्ण शास्त्री महाराज को मंदिर पूजा अर्चना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।