टीकमगढ़: सिविल लाइन रोड पर भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, कांग्रेस विधायक के बयान पर राज्य मंत्री ने किया पलटवार
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का सफल 1 वर्ष पूर्ण होने पर टीकमगढ़ सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान टीकमगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक के बयान पर भाजपा के पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में संस्कारों की कमी है, विधायक को संघ की शाखों में जाना चाहिए।