टीकमगढ़: बड़ौरा घाट गांव में एक व्यक्ति के घर से ट्रैक्टर चोरी, मामला दर्ज
बड़ौरा घाट गांव में एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चोरी हो गया है। पीड़ित व्यक्ति बृजेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 दिसंबर को दोपहर में अपना ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा करके ग्राम कलरा एक कार्यक्रम में गया हुआ था। इसके बाद दिनांक 10 दिसंबर को रात में अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया ।सुबह घर के लोगों ने देखा तो ट्रैक्टर वहां मौजूद नहीं था।