मोतिहारी में राज्यपाल का भव्य स्वागत
मोतिहारी में आज राजकीय गरिमा और गर्मजोशी का खास संगम देखने को मिला। बिहार के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन के पूर्वी चम्पारण के प्रथम आगमन पर जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय लोगों तक उत्साह नजर आया। महामहिम के मोतिहारी पहुंचते ही जिला पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी। इसके बाद पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर महामहिम राज्यपाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा।।।।।।।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice