जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक आयोजित....
समस्तीपुर, 02 सितंबर 2026। जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आईसीडीएस के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती सुनीता कुमारी सहित आईसीडीएस के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, पूर्व प्राथमिक शिक्षा, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रखंडवार प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित सेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में पोषण ट्रैकर पर लाभुकों से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि एवं अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर सभी आवश्यक आंकड़ों की शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर केंद्रों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, भवन की स्थिति तथा बच्चों के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण पोषण तथा पूर्व प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रारंभिक वर्षों में बच्चों को उचित पोषण एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराना उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, बच्चों के पोषण स्तर, पोषण संबंधी गतिविधियों, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कमी अथवा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आईसीडीएस की योजनाओं का उद्देश्य समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग—बच्चों एवं महिलाओं—को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने, योजनाओं की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में आईसीडीएस विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
#DistrictAdministration
#samastipur
#ICDS #Anganwadi #PoshanTracker #PoshanAbhiyan #ChildDevelopment #WomenAndChildDevelopment #Nutrition #EarlyChildhoodEducation
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 2, 2026