आईसीडीएस योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आईसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, पोषण, पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं गर्भवती-धात्री महिलाओं को मिल रही सेवाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत आंकड़ा अद्यतन, नियमित निरीक्षण एवं योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
#DistrictAdministration #ICDS #Anganwadi #PoshanTracker #PoshanAbhiyan #ChildDevelopment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 2, 2026