सिमडेगा: छात्रों के भविष्य पर राजनीति के बजाय सकारात्मक भूमिका निभाए भाजपा : सफीक खान
सिमडेगा। झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने बुधवार को 8 बजे कहा कि भाजपा को छात्रों के भविष्य के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं और छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है। उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले में न्यायालय के निर्णय का सम्मान किया जाएगा।