आज़मगढ़: इजराइल जाने के लिए पास हुए 613 में से कई श्रमिकों के डॉक्यूमेंट अभी भी अधूरे, उप श्रमायुक्त ने की जमा करने की अपील की
इजराइल में कंपनी में काम करने को लेकर आजमगढ़ के श्रम विभाग में 1423 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था। जिनका लखनऊ में टेस्ट भी हुआ। जिसमें 613 श्रमिक पास हुए थे। जिनकी सूची आजमगढ़ के उप श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है। उप श्रमायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि अभी 85 श्रमिकों के डॉक्यूमेंट पूरी तरीके से जमा हो सके हैं। जबकि कई ने अभी नहीं जमा किए हैं।