आज़मगढ़: हरिऔध कला केंद्र पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 300 दिव्यांगजनों में किया ट्राई साइकिल का वितरण
हरिऔध कला केंद्र पर शुक्रवार को प्रदेश सरकार की तरफ से दिव्यांगजनोंं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ रहे। जिले के दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक शेखर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि पहले भी कार्यक्रम हुआ था। आज भी 300 ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।