आज़मगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर किसानों ने 10 सूत्रीय मांगपत्र DM से राष्ट्रपति को भेजा
डीएम कार्यालय पर शुक्रवार को पहुंचे उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद का आयोजन किया गया है। इम्तेयाज बेग ने बताया कि 10 सूत्रीय मांगों का मांगपत्र डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जा रहा है। किसानों के लिए MSP गारंटी का कानून लाने, किसानों मजदूरों को पेंशन समेत अन्य मांग की गई है।