आज़मगढ़: मंझारी निवासी पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, दबंग कर लिए जमीन पर कब्जा, थाना पर नहीं हुई सुनवाई
SP ऑफिस पर शुक्रवार को पहुंचे तहबरपुर थाना के मंझारी गांव के पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। दबंगों ने पीड़ित परिवार की जमीन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन थाना की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित महिला माधुरी ने बताया कि वह लोग बहुत ही गरीब हैं। उसके पति को बोलने व सुनने में दिक्कत है। गांव के दबंग धर्मेंद्र, महेंद्र, राजू, बाबूराम ने मारपीट की।