हरिद्वार: मौहल्ला घोसियान निवासी एक वारंटी को आबकारी अधिनियम के तहत ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने मौहल्ला घोसियान निवासी एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत वारंटी दिलशाद के खिलाफ कोर्ट द्वारा जारी वारंट की तामील कराते हुए पुलिस ने उसे मौहल्ला घोसियान स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस वारंटी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।