हरिद्वार: कनखल स्थित जगजीतपुर में छोटी नहर में कार गिरने से एक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कनखल में जगजीतपुर स्थित छोटी नहर में कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।।