हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का नैनीताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने तीन कथित वाहन चोरों और चोरी की बाइक खरीदकर उनके पार्ट्स बेचने वाले एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर कुल छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बाइक चोरी कर मैकेनिक को बेचते थे, जो उन्हें आगे बेचने या उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचा गया। सराहनीय कार्रवाई के लिए SSP ने पुलिस टीम को 2,500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
#Haldwani #HaldwaniNews #NainitalPolice #UttarakhandPolice #SSPNainital #DrManjunathTC #BikeTheft #VehicleTheft #BikeThieves #ThiefGang #GangBusted #StolenBikes #MotorcycleRecovery #SixBikesRecovered #PoliceAction #CrimeNews #GolaBypass #Banbhoolpura #Kathgodam #Bhimtal #Mukhani #CCTVFootage #CrimeInvestigation #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews